देहरादून : उत्तराखंड पंचायत चुनावों की मतगणना जारी है और कुछ नए और दिलचस्प परिणाम सामने आए हैं। चमोली जिले में सबसे कम उम्र के प्रधान का चुनाव टॉस से हुआ, जबकि रुद्रप्रयाग और देहरादून से भी कई ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों के परिणाम घोषित हुए हैं।
चमोली जिले के अपडेट:
- मंडल घाटी में सबसे कम उम्र के प्रधान: दशौली के बणद्वारा गांव से 23 वर्षीय नितिन टॉस के जरिए प्रधान बने। उन्हें और उनके प्रतिद्वंद्वी रविंद्र को 139-139 वोट मिले, जिसके बाद यह अनोखा फैसला टॉस से हुआ।
- पूर्व कैबिनेट मंत्री की पत्नी आगे: चमोली जनपद के रानों वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी 158 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल तीसरे स्थान पर हैं, और तीन गांवों की मतगणना अभी जारी है।
रुद्रप्रयाग जिले के अपडेट:
- जखोली विकासखंड में प्रधान चुनाव के परिणाम:
- ग्राम पंचायत स्यूर बांगर से माहेश्वरी देवी 258 वोटों से विजयी हुईं।
- कूडीअदूली से अनारक्षित सीट पर जगदीश सिंह 200 वोटों से विजयी हुए।
- बक्शीर से गीता देवी 229 वोटों से विजयी हुईं।
- भूनाल गांव से सीमा देवी 176 वोटों से विजयी हुईं।
- जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी निर्वाचित: रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत वार्ड कंडारा से अजयवीर भंडारी निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
- अगस्त्यमुनि, जखोली और उखीमठ ब्लॉक से भी कई ग्राम पंचायत प्रधान पद के परिणाम घोषित हो चुके हैं।
देहरादून जिले के अपडेट:
- ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह बनीं प्रधान: देहरादून जिले के ग्राम थानों कुड़ियाल से राखी सिंह प्रधान बनीं। परिणाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाई।
-
देहरादून पुरकुल और पुरोहितवाला के परिणाम:
- देहरादून पुरकुल में आंचल पुंडीर 116 मतों से प्रधान पद पर विजयी घोषित हुईं।
-
पुरोहितवाला से तनुजा ने पूर्व प्रधान मीनू क्षेत्री को 40 मतों से पराजित किया।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त