देहरादून : सितारगंज केंद्रीय कारागार से फरार 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी जरनैल सिंह को उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 7 फरवरी को राजस्थान के जोधपुर जिले के देचू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर सितारगंज लाया गया है।
जरनैल सिंह, निवासी ग्राम बिचई, थाना नानकमत्ता, ने 1995 में अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की थी। इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जिसे वह सितारगंज जेल में काट रहा था। 27 अगस्त 2023 को वह जेल से फरार हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ थाना सितारगंज में मामला दर्ज किया गया और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देश पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF, नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और भौतिक सूचनाओं का विश्लेषण करते हुए अभियुक्त की पहचान की और उसे राजस्थान के फलोदी जिले से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया और उत्तराखंड लाया गया।

More Stories
षोडश संस्कार प्रयोगात्मक प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ विधिवत समापन, सचिव दीपक गैरोला ने कहा – प्रयोगात्मक कार्यशालाएँ संस्कृत एवं भारतीय परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में निभा रही हैं महत्वपूर्ण भूमिका
प्रदेश में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच – डाॅ. धन सिंह रावत
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने की कोटद्वार में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी रोकने के दिए सख्त निर्देश