- तीन माह का मानदेय मुख्यमन्त्री राहत कोष में प्रदान किया।
- उपाध्यक्ष पारिस्थितिकीय पर्यटक सलाहाकार परिषद ओम प्रकाश जमदग्नि लिखा पत्र
हरिद्वार : उपाध्यक्ष पारिस्थितिकीय पर्यटक सलाहाकार परिषद ओम प्रकाश जमदग्नि ने बताया कि 05 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड के धराली क्षेत्र जिला उत्तरकाशी एवं पाबौ और थलीसैण जिला पौडी में प्राकृतिक आपदा से जान-माल को अत्यधिक छति पहुंची है। यह घटना अत्यन्त पीडा दायक दुःखद और व्यथित करने वाली है, जिसमें कि प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन व निर्देशो से आपदा के समय से ही त्वरित गति से राहत व बचाव कार्यों को लगातार किये जा रहे है। उन्होंने आपदाग्रस्त क्षेत्रो में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु अपना तीन माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष मे प्रदान करने हेतु मुख्य वन संरक्षक पारिस्थितिकीय पर्यटन को पत्र लिखा है।


More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी