कोटद्वार । श्री अयोध्या धाम मे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुण्य अवसर पर आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर बिलखेत, पौड़ी में आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन द्वारा भजन कीर्तन, हवन, दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी भक्तो के सहयोग से कीर्तन, हवन के साथ 22 जनवरी को हुआ। माँ भुवनेश्वरी मंदिर के आदि सचिव सोम नैथानी ने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पुण्य अवसर पर आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर को भव्य रूप से सुसज्जित किया गया एवं कीर्तन भजन, हवन के पश्चात स्थानीय भक्तो द्वारा माँ भुवनेश्वरी मंदिर में भजन कीर्तन पाठ पारायण हवन के पश्चात सभी राम भक्तो को राम भोग वितरित किया गया । संध्याकाल से मंदिर प्रांगण मे एक द्वीप एक परिवार के नाम राजदीप प्रज्वलित कर सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना की गई। इस कार्यक्रम में आदि शक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर विकास मिशन के अध्यक्ष मदन सिंह रावत द्वारीखाल विकास खंड के प्रमुख एवं आदिशक्ति भुनेश्वरी मंदिर विकास मिशन के उपाध्यक्ष महेंद्र राणा, सचिन, पुष्पेंद्र सिंह राणा मीडिया सलाहकार, बीना डोबरियाल, भागेश्वरी देवी उपस्थित रहे।

More Stories
उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार