नंदानगर (चमोली)। चमोली जिले के नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर शनिवार को एक आल्टो कार जो कि भेंटी से नंदानगर की तरफ़ आ रही था। जो भेंटी नाले के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें चालक सहित छह लोग घायल हो गये है। घायलों में दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
वर्चुअल थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार अल्टोकार में छह घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नंदानगर लाया गया। जहां से दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन दुघटना में सामान्य घायलों में 57 वर्षीय बांजबगढ निवासी चालक कल्याण सिंह पुत्र भगवान सिंह, 48 वर्षीय राजकुमार पुत्र ज्योति लाल, 42 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, 20 वर्षीय आरती पुत्री राज कुमार ये सभी भेंटी निवासी है। गंभीर घायल जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसमें भेटी के ही निवासी 13 वर्षीय कल्पना पुत्री राजकुमार और 35 वर्षीय संतोषी देवी पत्नी स्व. योगम्बर शामिल है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त