कोटद्वार। शादी से लौट रहा बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे दो लोगों की मौत जो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चिकित्सालय से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बारात बसड़ा गई हुई थी लौटते समय नौगांव के पास बारात का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन गिरते ही लोगों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला और 108 की सहायता से बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां पर चिकत्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया है जबकि आठ घायलों का उपचार चल रहा है। बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत ने घायलों का हाल जाना। खबर लिखे जाने तक घायलों का उपचार चल रहा था। घायलों और मृतकों की सूची अभी जारी नही हुई है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग