कोटद्वार । कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल सहित शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में जेल जा चुका है। कोतवाली से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 27 अप्रैल को आजिम, निवासी- लकड़ी पड़ाव द्वारा कोतवाली में उनकी बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल को किसी अज्ञात द्वारा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर मुकदमा दर्ज करते हुए कोतवाली पुलिस ने खोजबीन आरंभ कर दी। इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास करने के बाद शुक्रवार रात को चैकिंग के दौरान अजय पुत्र धर्म सिंह, निवासी- कौड़िया कैम्प, कोटद्वार को रेलवे स्टेशन के पीछे पुराने डाकघर के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

More Stories
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज