ज्योतिर्मठ। गौंख विकास संघर्ष समिति’ के बैनर तले स्थानीय ग्रामीणों ने भेना से इंदिरा प्वाइंट होते हुए गौंख-जोगीधारा तक जाने वाले संपर्क मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ को ज्ञापन सौंपकर समस्या की समाधान की मांग उठाई ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला यह मुख्य पारंपरिक मार्ग वर्तमान में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। समिति ने आरोप लगाया कि मूलभूत सुविधाओं की श्रेणी में होने के बावजूद विभागों द्वारा आपसी विवादों का बहाना बनाकर इसके सुधारीकरण को लटकाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नगर पालिका, वन विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें ग्रामीणों को भी शामिल कर मार्ग निर्माण की बाधाओं को दूर किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से विराज बिष्ट, अरुण लाल साह, अनिल नंबुद्ररी, राजेश भट्ट, सुरेंद्र सिंह पंवार, भरत सिंह बिष्ट और आशीष सती, प्रेम भट्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग