देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में माउंट एवरेस्ट में सफलतापूर्वक चढ़ने वाले चंपावत निवासी वीरेन्द्र सिंह सामंत ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वीरेन्द्र को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि हाल ही में माउंट एवरेस्ट अभियान 2025 के तहत भारतीय सेना और एनसीसी कैडेट्स के वीर पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी फतह की थी। जिसमें एन.सी.सी दल में चंपावत निवासी अंडर ऑफिसर वीरेन्द्र सिंह सामंत भी थे।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड