देहरादून। सामाजिक संस्था “विचार एक नई सोच” के तत्वावधान में 1 जुलाई 2026 (बुधवार) को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर अमोलाज रेस्टोरेंट, मोथरोवाला रोड, देहरादून में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।
शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए संस्था द्वारा जारी संपर्क नंबर 8859910002 एवं 9368632574 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से आमजन तक पहुंच रहीं सरकारी सेवाएं
कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोक पर्व हरेला पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया