देहरादून : सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 30 जून, 2025 को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश का रेड अर्लट जारी किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन ने बताया कि आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत प्रदेश के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 30 जून, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शासकीय / गैर शासकीय एवं निजि स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र 30 जून, 2025 को बन्द रहेंगे।

More Stories
कश्मीर में शहीद हुए जवानों को मोरारीबापू की श्रद्धांजलि और परिवारजनों को सहायता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड की धनराशि का अनुमोदन
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ऐतिहासिक कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा – सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल