चमोली । पहाड़ों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड लौट आई है और बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब तथा फूलों की घाटी में बर्फबारी शुरू हो गई है। ताज़ा हिमपात के चलते इन क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
वहीं निचले इलाकों में बादल छाए हुए हैं, जिससे मौसम के और बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।
मौसम में आए इस बदलाव को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा से पहले मौसम की अद्यतन जानकारी लेने और आवश्यक सुरक्षा इंतज़ाम के साथ ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी