देहरादून : उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी जिलों जैसे उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिससे पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की भी चेतावनी दी गई है
अलर्ट:- अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट और 7-8 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खतरा: ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।
तापमान:-आगामी 2-3 दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।
डॉ. तोमर ने बताया कि यह विक्षोभ 11 अप्रैल तक सक्रिय रह सकता है, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन
सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षासूत्र, मुख्यमंत्री ने बहनों का जताया आभार, रक्षाबन्धन की दी शुभकामनाएं
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील