बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी
प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श , मानसून के बाद सड़क सुधार के कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया समय से पूर्ण करने पर जोर
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने मिलकर न्यूज पोर्टल-वेबसाइटों के लिए सम्मानजनक विज्ञापन राशि की मांग; पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित – बंशीधर तिवारी
पिथौरागढ़ : जिले की धारचूला तहसील स्थित तल्ला दारमा घाटी के ग्राम पंचायत उमचिया में हुई तेज बारिश और लगातार गरज-चमक के कारण क्षेत्र में भारी तबाही मच गई। क्षेत्र से बहने वाली नेहल गाड़ का जलस्तर अचानक खतरनाक स्तर तक पहुंच गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि ऊपरी इलाकों में बादल फटने की आशंका है।
इस आपदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत 2.13 करोड़ रुपये की लागत से बना 36 मीटर लंबा मोटर पुल बह गया, जो सोबला को उमचिया से जोड़ता था। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग का तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल भी पानी की तेज धार में बह गया। इससे क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह कट गया और आवागमन बाधित हो गया।
जलस्तर बढ़ता देख 50 से अधिक परिवारों ने अपने घर खाली कर दिए और ऊंचाई पर स्थित स्कूलों व गोरखा रेजिमेंट की पोस्ट में जाकर रात बिताई। लोग पूरी रात भय और असुरक्षा में जागते रहे। भूस्खलन से बिष्ट कॉलोनी में आठ से अधिक मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं, दो बिजली के खंभे बह जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। धारचूला के एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और प्रभावितों को आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा – मुख्यमंत्री धामी