गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के कांडई-माणखी मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार 12 लोगों में से एक महिला की मौत हो गई जबकि सात घायल हुए है जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि चार लोगों पर चोट न लगने के कारण उन्हें घटना स्थल से ही घर भेज दिया गया है।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में पूजा करने के बाद अपने गांव कांडई लौट रहे टेंपो ट्रेवल्स वाहन संख्या यूके02 पीए 0058 कांडई मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में जा गिरा जिससे वाहन में सवार 12 लोगों में से एक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुई है जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि चार लोगों को चोट न लगने के कारण घटना स्थल से ही घर को भेज दिया है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। घटना में मृतकों में कांडई गांव निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र 25 वर्ष है। जबकि घायलों में बृजेश पुत्र कन्हैया लाल 28 वर्ष, अखिलेश कनियाल पुत्र अज्ञात 51 वर्ष, अभिषेक पुत्र अखिलेश कनियाल 18 वर्ष, रोहित पुत्र राजकुमार 18 वर्ष, मोहित पुत्र राजकुमार 16 वर्ष, संदीप पुत्र अनसूया 30 वर्ष है जबकि गंभीर घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रेदास (सभी निवासी कांडई) शामिल है।

More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान