पोखरी(चमोली)। गुनियाला गांव की महिला रुचि देवी पर भालू ने हमला बोला। नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत गुनियाला गांव की रुचि देवी (28)वर्ष पत्नी मनोज कुमार पर भालू ने हमला बोला। घटना उस समय हुई जब रुचि देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ धमतोली के जंगल में घास-पत्ती लेने गई थीं। करीब 9 बजे घास काटते समय भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घायल रुचि देवी को 108 की मदद से सीएचसी पोखरी लाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका उपचार किया। डॉ. गुप्ता के अनुसार रुचि देवी के सिर और पेट पर हल्के घाव बने हैं। उपचार व टांके लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है।

More Stories
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में करें समायोजित : सीएम धामी
टिहरी : देवरीतल्ली से “जी राम जी योजना” का आगाज, अब ग्रामीण श्रमिकों को मिलेंगा 125 दिन का रोजगार और ₹300 प्रतिदिन मजदूरी
नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पीसी ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान, सीएम धामी के “ऊर्जा प्रदेश” के सपने को देंगे नई रफ्तार