गोपेश्वर (चमोली)। गोपेश्वर के थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने जीजीआईसी की बालिकाओं को महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया। जीजीआईसी गोपेश्वर में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र में चौरसिया ने छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट के बारे में कानूनी जानकारी देते हुए महिलाओं को आपराधिक घटनाओं के दौरान पुलिस द्वारा दी जाने वाली सहायता पर विस्तार से रोशनी डाली। वास्तविक घटनाओं और केस स्टडी के माध्यम से छात्राओं को अधिकारियों के बारें में जानकारी भी दी।
छात्राओं को पुलिस सहायता हेतु महिला हेल्पलाइन, हर थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क/बाल थाना व त्वरित सहायता हेतु हेल्पालइन नम्बर डायल 112 के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने इन सहायताओं का लाभ लेने की अपील की।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी