कोटद्वार । युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित ब्लाक स्तरीय युवा महोत्सव में सोमवार को ब्लॉक परिसर दुगड्डा में महिला दलों की रंगारंग प्रस्तुतियां काफी आकर्षण रही। इस दौरान महिलाओं ने लोक नृत्य, एकांकी व लोक गीत की बेहतर प्रस्तुतियां देकर आयोजन को खास बना दिया। समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रही टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । सोमवार को ब्लाक सभागार दुगड्डा में आयोजित युवा महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख रूचि कैत्यूंरा ने किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभागी महिलाओं को युवा महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है ।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सचिन कश्यप ने बताया कि हर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाली विजेता टीम जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी ।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त