उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के महज 49 दिनों में 10 लाख से ज़्यादा तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के पवित्र दर्शन कर लिए है। यमुनोत्री धाम में अब तक 4 लाख 98 हजार 361 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है,जबकि गंगोत्री धाम में यह आंकड़ा 5 लाख 5 हजार 191 तक पहुंच गया है। अब तक कुल 10 लाख 3 हज़ार 552 तीर्थ यात्री दोनों धाम के दर्शन कर चुके है। श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने में विभिन्न परिवहन माध्यमों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यमुनोत्री धाम (जानकीचट्टी) तक पहुंचने के लिए 42 हजार 947 छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हुआ। जबकि गंगोत्री धाम के लिए 53 हजार 411 वाहनों से तीर्थयात्री पहुंचे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर 30 हजार 228 घोड़ा-खच्चर,31 हजार 758 डंडी और 12 हजार 857 कंडी की मदद से भी बुजुर्ग,चलने में असमर्थ हज़ारों श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग को तय कर धाम तक का सफर पूरा किया।
More Stories
उत्तराखंड पुलिस बनी कांवड़ियों की सारथी, SI यूनुस ने बिगड़ी कांवड़ यात्रा को संभाला, हुए “मैन ऑफ द डे” सम्मानित
ऑपरेशन कालनेमी : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- सावधानी बरतने की जरूरत
शैडो एरिया में नेटवर्क सैचुरेशन के लिए तेजी से किए जाए काम, टेलिकॉम कंपनियां अनिवार्य रूप से करें लीज एंड लाइसेंस का रजिस्ट्रेशन, मोबाइल टॉवर स्थापित करने के बाद कंपनियों को देना होगा स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी सर्टीफिकेट