कोटद्वार । जनकल्याण के कार्यों में सतत् संघर्षरत एवं कोटद्वार प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष, मान्यता प्राप्त पत्रकार गौरव गोदियाल को भारतीय रेलवे ने उनके कामों का सम्मान करते हुए, उन्हें कोटद्वार रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। उल्लेखनीय रहे इस समिति में नगरनिगम कोटद्वार के पांच समाजसेवी सदस्यों उमेश त्रिपाठी, रीना नेगी, रजनीश चौधरी, सुमित गर्ग, गौरव गोदियाल को सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर नव नियुक्त रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने कहा कि, कोटद्वार में रेलवे के विकास और यात्रियों की समस्याओं को लेकर समिति मिल जुलकर भरसक प्रयास करेंगी। ताकी शहर में रेलवे सुविधाएं हरेक व्यक्तियों को आसानी से मिले।


More Stories
धाकड़ व धुरंधर के बाद अब “धैर्यवान धामी”, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने खुद संभाली कमान; दिल्ली, पंजाब व सिख प्रतिनिधियों से निरंतर संपर्क में रहे धामी
एसजीआरआर स्कूलों को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” बनाने पर मंथन, 100 से अधिक प्रधानाचार्यों ने किया प्रतिभाग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई