कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के सन 1974, 76 बैच के एमएससी जूलॉजी के छात्रों ने गोल्डन जुबली का आयोजन होटल कॉर्बेट पैराडाइज में किया जिसमें अधिकांश छात्र जो इस समय विभिन्न पदों पर आसीन होकर सेवानिवृत हो चुके हैं ने बड़े धूमधाम से मनाया । इस अवसर पर उस समय प्रोफेसर रहे आनन्द सिंह रौतेला एवं प्रोफेसर बीडी जोशी भी अपनी पत्नियों के साथ उपस्थित रहे । सभी उपस्थित छात्र अपनी – अपनी पत्नियों को साथ लेकर आए थे। इस उत्सव का आयोजन उस समय के छात्र रहे अनिल शास्त्री एवं धर्मेश कुमार द्वारा आयोजित किया गया ।
धर्मेश कुमार द्वारा सभी छात्रों का 50 वर्षों का लेखा-जोखा तैयार कर उनके क्षेत्र के फोटोग्राफ तथा मौजूदा फोटोग्राफ का संकलन कर एक मैगजीन तैयार की गई जो सभी को दी गई । अनिल शास्त्री द्वारा तैयार किए गए स्मृति चिन्ह दोनों प्रोफेसर एवं सभी साथियों को दिया गया तथा रविवार को सभी साथियों ने एक दूसरे से भावभीनी विदाई ली और अपने-अपने आवास के लिए चले गए। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले छात्र अनिल शास्त्री, धर्मेश कुमार, हरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर सिंह चौहान, ख्याली राम, सुंदर रियल, बीडी जखमोला, धीरज बहादुर, राजपूत विजय वीर रहे।

More Stories
सादगी, अनुशासन और कार्यकुशलता की मिसाल डीडीओ मनविंदर कौर का हुआ रुद्रप्रयाग स्थानान्तरण, विकास भवन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
अतुल शाह के भाजपा में शामिल होने से बदरीनाथ सीट पर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
ऑपरेशन प्रहार : अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार