कोटद्वार। हंस फाउन्डेशन की संस्थापक माता मंगला एवं भोले जी महाराज की प्रेरणा से कोटद्वार के देवी रोड़ स्थित हंस क्लिनिक और हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में आयोजित हुए निशुल्क नेत्र चिकित्सा महोत्सव के आखिरी दिन रविवार को 872 मरीजों ने कैम्पों में पहुंचकर आंखों की विभिन्न बीमारियों के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का परामर्श लिया। नेत्र रोग क्लिनिक में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ रवि ने हंस क्लिनिक कोटद्वार और डॉ नितिन मुकेश ने हंस फाऊंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में सभी मरीजों की आंखों की आंखों जांच की। जांच में 347 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाते हुए उन्हें मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित किया गया ।मोतियाबिंद की सर्जरी के लिए चयनित सभी मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल में मोतियाबिंद का दूरबीन विधि से ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा जांच कर 658 मरीजों को निःशुल्क चश्में, दवाइयां दी गई और खून की जांचें भी की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों पर जोर
सीएम धामी ने माउंट एकांकागुआ के साथ नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण करने वाले दलों को दी बधाई
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 39.87 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति