सतपुली । सुनैना रावत नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी में धूमधाम से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगमोहन सिंह व विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग बौंठियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया । कक्षा 3 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मॉडल के माध्यम से नवाचारी और शिक्षात्मक विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत की, साथ ही साथ वर्किंग मॉडल को भी प्रदर्शित किया गया। जिसमें आए हुए अभिभावकों ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया और बच्चों के प्रदर्शन को देखकर अभिभूत हुए । कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों सहित स्कूल के अध्यापकों, कर्मचारियों व विद्यार्थीयों ने शिरकत की l

More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा