कोटद्वार। भारत के इतिहास और देश की संसद में पहली बार अलोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष के 142 सांसदों को तानाशाही पूर्ण रवैये के साथ हिटलरी फरमान जारी करते हुए निलंबित करने पर कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार 19 दिसंबर को ने दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन सभी दलों की बैठक में सर्वसम्मति के निर्णयानुसार सांसदों के निलंबन के खिलाफ पूरे देश मे विरोध – प्रदर्शन किया जा रहा है । निर्णय के परिपालन में कोटद्वार जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल एवं महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए और हिटलर शाही नही चलेगी, ‘मोदी तेरी तानाशाही नही चलेगी नही चलेगी आदि नारों के साथ प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक तक गए और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से विनोद डबराल जिलाध्यक्ष कोटद्वार जिला कांग्रेस, रश्मि पटवाल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, सुधा असवाल कोटद्वार महानगर अध्यक्ष, गीता सिंह प्रदेश सचिव, सुनीता बिष्ट ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा, ओमप्रकाश कोटला, कमला देवी, रमेश चन्द्र खंतवाल, नसीम अहमद, सतेंद्र सिंह बिष्ट, बीरेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह गुसाई, गुड्डु सिंह चौहान, प्रवेश रावत, अमितराज सिंह, मोहन लाल प्रजापति, मानशेर सिंग सैनी, सुदीप घिल्डियाल, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत, राजीव जखमोला, विजय नेगी, गेंदालाल, रघुबीर सिंह रावत, राम सिंह रावत, प्रेम अमोला, आलम सिंह रावत, बिनय गुसांई, राजा आर्य, तीरथ सिंह नेगी, भरत सिंह रावत आदि सैकडों कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए ।

More Stories
सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में 18 आरोपियों/संस्था के विरुद्ध आरोप-पत्र किया दायर
देहरादून के दिल में बस गई ‘बेबी डू डाई डू’, दर्शकों के प्यार के आगे झुकी पूरी स्टार कास्ट
राज्य में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्यभर में संचालित हो रहा जन सम्पर्क अभियान