गोपेश्वर (चमोली)। स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड के हाईस्कूल सुतोल में छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के बारें में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं संचार मैनेजर उदय सिंह रावत ने बताया कि जिस तरह से हमने अपने देश को चेचक और पोलियो मुक्त बनाया है, इस तरह से हमें भारत को कुष्ठ रोग मुक्त करने के लिए मिलकर काम करना है, किसी भी अंधविश्वास, मिथक और गलत धारणा पर विश्वास ना करें, पुरुष, महिला, वृद्ध, युवा कोई भी कुष्ठ रोग से पीड़ित हो सकते हैं। कुष्ठ रोग का उपचार एमडीटी दवा से होता है। उपचार से ही कुष्ठ रोग को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का उपचार सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध है। रोग की शीघ्र पहचान और उपचार विकलांगता से बचाती है। उन्होंने कहा कि यदि इस रोग के लक्षण दिखायी देते हैं तो उसकी चिकित्सक से शीघ्र जांच करवा लेना चाहित ताकि रोग को फैलने से बचाया जा सके।

More Stories
सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर प्रत्याशी रहे विमल जोशी ने जताया आभार, बोले – चुनाव परिणाम से बढ़कर सदस्यों का विश्वास और स्नेह
उत्तराखंड में ग्रासरूट मॉडल से ग्रामीण आपदा एवं स्वास्थ्य तैयारियों को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोरों की सांकेतिक हड़ताल