कोटद्वार। इंस्टीट़़्रयूट ऑफ हास्पीटेलिटी मैनजमैंट एंड साइंसेज के होटल मैनेजमेंट विभाग की ओर से स्वच्छता जागरुकता अभियान चलाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली और सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया। शनिवार को बलभद्रपुर स्थित संस्थान परिसर में होटल मैनेजमेंट के छात्र एकत्र हुए। संस्थान के ईडी अजयराज नेगी ने संस्थान से जागरुकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने बीईएल रोड के निकटवर्ती क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। इसके बाद छात्रों ने संस्थान परिसर के बाहर बीईएल रोड पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने रोड किनारे फेंके गया कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया। साथ ही राह चलते लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक नवीन किशोर, सपना रौथाण, गुरदीप सिंह, अनूप नेगी आदि मौजूद रहे ।

More Stories
यात्रा मार्ग पर स्वच्छ और शुद्ध भोजन के लिए व्यापक तैयारी, खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
नारी शक्ति वंदन विधेयकों पर सियासत तेज, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने विपक्ष पर साधा निशाना, महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों से जुड़े विधेयक गिरने पर जताई नाराजगी, कहा – यह करोड़ों महिलाओं के साथ अन्याय
जोगियाणा को वेलनेस डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में कार्य तेज, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आयुर्वेद विलेज के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश