उत्तरकाशी (कीर्ति निधि सजवाण): जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम और ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ के आयोजन के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं।इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग व कार्मिक परस्पर बेहतर समन्वय कायम कर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करें। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरस्त रखे जाने के साथ ही परिवहन एवं पार्किंग के लिए भी पर्याप्त व सुविधाजन इंतजाम किए जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी, अपर जिलाधिकारी रज़ा अब्बास, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ के अवसर पर रामलीला मैदान में जनसभा, प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी है। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला और मुख्य विकास अधिकारी जय किशन ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी इंतजाम तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।



More Stories
निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय