कोटद्वार । विगत दो जनवरी की रात को पौखाल से बोलरो वाहन चुराने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चार जनवरी को मनीष तोमर पुत्र पिताम्बर तोमर, निवासी पौखाल दुगड्डा, कोटद्वार जनपद पौड़ी ने कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दो जनवरी को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में उनके घर के पास खड़ी बुलेरो चोरी कर ली है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अभियोग के सफल अनावरण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में गठित टीम ने सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से सीसीटीवी कैमरों आदि की मदद से अभियोग उपरोक्त में संलिप्त आरोपी कीर्ति लाल उर्फ संजय, निवासी-पुजार गाँव, पो-डुण्डा, उत्तरकाशी को लंगुरगाड नदी कोटद्वार के पास से मय चोरी किए गये वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार