कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी कोटद्वार के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर के तीसरे दिन में तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया । रविवार के दिन का प्रारम्भ प्रार्थना सभा से किया गया उसके पश्चात शिंजन योग ट्रस्ट नई दिल्ली से आए हुए योगाचार्य शर्मा ने विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया जिसमे स्वयं सेवियों को अनेक योग आसन जैसे अनुलोम विलोम, अर्ध चंद्रासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार आदि अनेक महत्वपूर्ण आसन करवाएं गए। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता गांधीवादी विचारधारा की उपासक एवं विद्वान सर्वोदयी उपासक शशि रावत रही उन्होंने मानवीय मूल्यों को अपनाने पर जोर दिया । मानव एक सामान बताते हुए सभी को एक दूसरे की भलाई करने की बात कही ।
आज के मुख्य तथा विशिष्ट अतिथि को राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ गीता रावत शाह ने पौधा देकर सम्मानित किया । शिविर के तृतीय सत्र में प्रागण स्वछता तथा सौन्दर्यीकरण का कार्येक्रम आयोजित किया तथा सर्व धर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया गया । तृतीय दिवस में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार अग्रवाल, डॉ भोला नाथ, डाॅ गीता रावत शाह, डॉ कपिल, डॉ अनुराग शर्मा, सत कुमार, गिरीश चंद, आशीष धीमान, सुमन नेगी, रविंद्र गुसाईं, रानी तथा महाविद्यालय के अनेक स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखण्ड में 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
धामी सरकार का युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस, नौकरी मांगने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनेंगे उत्तराखंड के युवा
शुद्धिकरण प्रकरण में हाईकोर्ट से कांग्रेस को झटका, आरोपों के समर्थन में सबूत नहीं दे पा रही कांग्रेस, याचिका निस्तारित, पुलिस जांच में दखल से इनकार