कोटद्वार । उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी ने प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार के नेतृत्व में थाना रिखणीखाल पुलिस टीम ने रिखणीखाल थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान थाना बैरियर पर बुलेरो पिकअप रोका गया तो मौके से वाहन में बैठे तीन व्यक्ति फरार हो गए। पुलिस टीम को शक होने पर वाहन की सघन चैकिंग की गयी तो वाहन में पीछे की तरफ पुलिस से बचने के लिए फ्लोर के नीचे वेल्डिंग कर के एक्स्ट्रा फ्लोर केबिन बना रखा था जिसकी तलाशी ली गयी तो केबिन में 13 प्लास्टिक के बैगों में 116.665 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बुलेरो चालक शिब्बूनगर कोटद्वार निवासी राजेश काला पुत्र किशन दत्त काला को गिरफ्तार कर थाना रिखणीखाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अभियोग उपरोक्त में तीन अभियुक्त वांछित है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ढाई हजार रुपए का ईनाम दिया है।


More Stories
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान