कोटद्वार । कांग्रेस के नेता एवं समाजसेवी अंकुर भंडारी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है । उन्हें भाजपा की सदस्यता प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने भाजपा का पटका व फूल माला पहनाकर करवाई । इस अवसर पर समाजसेवी अंकुर भंडारी ने कहा कि वह तन, मन व धन से पार्टी की सेवा करेंगे और जो भी पार्टी जिम्मेदारी सौंपेगी उसे पूरी निष्ठा व लग्न के साथ निभाएंगे। कहा कि देश की जनता ने सच्चे, ईमानदार व साफ छवि के नेता को देश की कमान सौंपी है। जल्द ही देश उन्नति के शिखर पर होगा। देश में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हों रहे हैं । देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनेगी।



More Stories
चन्द्र ग्रहण के चलते 03 मार्च को बदरी-केदार समिति के मंदिरों की पूजा व्यवस्था में बदलाव
सेल्फी लेना पड़ा भारी : खाई में गिरने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था छात्र
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, शार्दुल थपलियाल को स्वर्ण और आयुष भट्ट को कांस्य पदक