थलीसैंण। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में आईक्यूएसी एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विगत 3 नवम्बर को भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई थी , जिसमें 22 छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया था । जिसके परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इसमें महाविद्यालय के छात्र हरि सिंह बीए तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त एवं सम्मिलित छात्र छात्राओं कों महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रेनू रानी बंसल ने प्रमाण-पत्र प्रदान किए । इस परीक्षा के संयोजक हिन्दी विभाग प्रभारी डॉ अजय कुमार थे।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री