कोटद्वार । दुगड्डा ब्लाक के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों ने पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग की है। इस संबध में ग्राम प्रधानों ने प्रधान संगठन अध्यक्ष सरदार सिंह के नेतृत्व में वीडियो दुगड्डा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2019 में पंचायतें चुनी गई थी। पंचायतों के गठन होने के बाद 2 वर्ष तक कोविड का प्रकोप रहा। इस कारण से पंचायतों की सामान्य बैठकें भी नहीं हो पाई। साथ ही पंचायतों के कार्य भी दो वर्ष तक ठप रहे। इसलिए पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में सुवान बेगम, रेखा रावत, कांती देवी, संगीता देवी, विनोद सिंह और महिपाल सिंह आदि ग्राम प्रधान शामिल रहे।

More Stories
बजाज फाइनेंस ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 40 बेसिस पॉइंट्स तक की बढ़ोतरी की; वरिष्ठ नागरिक सालाना कमा सकते हैं 8.15% तक ब्याज; रिन्यूअल पर मिलेगा सालाना 0.10% अतिरिक्त ब्याज
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री