गोपेश्वर/ जोशीमठ/ देहरादून : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित, कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार, श्री हेमकुंट गुरूद्वारा ट्रस्ट उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा से भेंट की तथा पाण्डुकेश्वर गांव में 7 फरवरी से आयोजित हो रहे विशाल कुबेर महायज्ञ तथा श्रीमद भागवत कथा में पधारने का आमंत्रण पत्र दिया। कहा कि भगवान बदरीविशाल एवं बाबा केदारनाथ एवम कुबेर भगवान की निरन्तर कृपा बनी रहे।बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने राकेश ध्यानी, अनिरूद्ध काला जी को भी आमंत्रण दिया। इस अवसर पर बीकेटीसी पूर्व सदस्य जयदीप मेहता, वरिष्ठ भाजपाई गिरीश चन्द्र भट्ट मौजूद रहे।
बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने सभी महानुभावों से अनुरोध किया कि इस शुभ अवसर 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कुबेर महायज्ञ तथा श्री मदभागवत कथा में पहुंचे। उल्लेखनीय है कि बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल श्रीमद्भागवत कथा के व्यास हैं। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट उपाध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा से श्री हेमकुंट यात्रा हेतु गोविंद घाट मे यात्री सुविधाओं हेतु भी चर्चा की।






More Stories
डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में खुला सब रजिस्टार कार्यालय में वर्षों से चल रहा करोड़ों का स्टांप चोरी खेल, उप निबंधक ऋषिकेश के निलंबन की शासन को संस्तुति
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शानदार बजट के लिए दी बधाई
राम नाम से कांग्रेस का विरोध पुराना – रेखा आर्या