कोटद्वार। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी से प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड अनूप मलिक ने विधानसभा सचिवालय देहरादून में भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने लैन्सीडौन वन प्रभाग कोटद्वार से सम्बन्धित वन विभाग की योजनाओं की जानकारी ली। लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग वर्षा से कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटर मार्ग को आम जन के लिए सुविधा युक्त करने के साथ ही गड्ढा मुक्त करने के निर्देश भी विधानसभा अध्यक्ष ने दिये। साथ ही विभाग की ओर से कोटद्वार क्षेत्र के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक अनूप मलिक के साथ समीर सिन्हा मुख्य वन जीव संरक्षक भी मौजूद रहे।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र