कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गठित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की फल संरक्षण के प्रशिक्षण का समापन किया गया । यह प्रशिक्षण विगत 13 फरवरी से शुरू किया गया था इससे पहले जनवरी के द्वितीय सप्ताह में झंडीचौड में रामलीला मैदान पर भी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया था । प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 60 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिसमें उद्यान विभाग के प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र कोटद्वार के अरविंद व सुपरवाइजर पर्यवेक्षक धर्मेंद्र ने महिलाओं को जूस, जैम, जेली, चटनी, तरह-तरह के अचार बनाना सिखाया । प्रशिक्षण के दौरान उद्यान विभाग के उद्यान विशेषज्ञ प्रधानाचार्य प्रभाकर ने समूह का निरीक्षण किया साथ ही प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय खाद्य विभाग विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र से सुनील कुमार नवानी ने भी कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन किया । इसके साथ ही महिलाओं को योग पैकेजिंग मार्केटिंग आदि की जानकारी भी दी गई। समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सिटी मिशन मैनेजर सीमा पांडे भी उपस्थित रही।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र