गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को हिंदी विभाग की ओर से पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय में आयोजित भाषण का विषय “पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भारतीय समाज एवम राजनीति पर योगदान“ निर्धारित किया गया। इस प्रतियोगिता में पल्लवी ने प्रथम, प्रदीप ने द्वितीय और काव्यांजलि ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. डीएस नेगी, डॉ. विनीता रावत, डॉ. मनीष कुमार मिश्रा रहे। मंच संचालन डॉ. दिकपाल कंडारी ने किया। हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. भावना मेहरा की ओर से निर्णायकों, सभी प्रतिभागियों और उपस्थित श्रोताओं का धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. संध्या, डॉ. दिनेश पंवार और शिवानी सहित स्नातक और परास्नातक के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
इंडियन ऑयल द्वारा क्षय रोगियों को पोषण किट किए गए वितरित
“जहाँ जल बहता है, वहाँ समानता पनपती है” – जीवन का आधार है पानी
मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, धामी खुद देखेंगे सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग