ऋषिकेश: ऋषिकेश से सुबह-सुबह फिर बुरी खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार गंगा में बहने की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली से आए दो युवक गंगा के तेज बहाव में बह गए। रेस्क्यू टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पांच दोस्त आकाश, संदीप, सचिन निवासी कल्याण कैम्प दिल्ली, राजीव चौधरी निवासी साकेत दिल्ली और महेश निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली ऋषिकेश घूमने आए थे। सुबह सभी युवक शिवपुरी में गंगा में नहाने गए थे।
इस दौरान आकाश (23) और संदीप (23) नहाते समय अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इससे पहले युवक कुछ समझ पाते वह आंखों से ओझल हा गए। युवकों ने तुरंत SDRF और पुलिस को इसकी सूचना दी। SDRF ने युवकों की तलाश शुरू की। हालांकि, उनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा
जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप