उत्तरकाशी : पांच दिन पहले वाहन संख्या-UK-14CA-1869 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुक्की के आस-पास में भागीरथी नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। वाहन चालक अजीत सिंह वाहन समेत भागीरथी नदी में गिर गया, जिसका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वाहन और वाहन चालक की खोजबीन के लिए राजस्व टीम, थाना मनेरी, पुलिस, SDRF, NDRF, QRT टीम के ड्रोन कैमरा से सर्च अभियान चलाया। भुक्की से मनेरी झील तक मैगनेट चुंबक की सहायता से खोजने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर से NDRF, SDRF, पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन Q.R.T टीम के द्वारा हाइड्रा के सहायता से खोजबीन/सर्च किया जा रहा है। आपातकालीन परिचालन केंद्र के द्वारा लगातार उक्त टीमों से संपर्क बनाए हुए हैं।

More Stories
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में चार्जशीट कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाएगी कांग्रेस: करण माहरा
जिला सहकारी बैंक चुनाव में गढ़वाल मण्डल में भाजपा का क्लीन स्विप