कोटद्वार । राजकीय स्टेडियम कोटद्वार में चल रही जनपद स्तरीय हॉकी और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान दोनों प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच खेले गए। हॉकी प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग में राइंका कोटद्वार ने इंटर कालेज कालागढ़ को 1-0, अंडर 17 बालक वर्ग में राइंका मटियाली ने जय भारती पब्लिक स्कूल को 4-0 और अंडर 17 बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कालेज घमंडपुर ने राजकीय इंटर कालेज लालपानी को 2-0 से हराया। वहीं बॉक्सिंग में प्रतियोगिता में अंडर 17 बालक वर्ग के 48 से 50 किग्रा. वर्ग में अभिषेक ने अभिषेक राणा को 14-10, अंडर 19 बालक वर्ग के 46 किग्रा वर्ग में युवराज आर्य ने चेतन ऐर को 10-8, अंडर 19 बालक वर्ग के 52 से 56 किग्रा वर्ग में विशाल थापा ने अंश को 11-8 और अंडर 17 बालिका वर्ग के 42 किग्रा वर्ग में दीपिका ने सोनिया को 9-8 से हराया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में श्याम सिंह डांगी, धीरेंद्र सिंह रावत, विनोद बिष्ट, सिद्धार्थ कोटनाला और नेरश देवरानी आदि व्यायाम शिक्षकों ने भी अपना योगदान दिया।

More Stories
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश, “रन फॉर कैंसर अवेयरनेस” में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत