कोटद्वार । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घमंडपुर कोटद्वार में अमेरिकन इंडियन फाऊंडेशन के तत्वाधान में स्कूली बालिकाओं के लिए पोषण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। पोषण दिवस पर प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी दुगड्डा शिवाली द्वारा बालिकाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण नन्दा गौरा योजना के बारे में भी बताया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी बालिकाओ से स्कूल में वितरित आयरन फोलिक एसिड की गोली खाने की अपील की गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता, पोषण पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोषण आधारित क्विज शो इत्यादि आयोजित करवाए गए एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के विजेताओं के साथ साथ सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका रजनी रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अमेरिकन इंडियन फाऊंडेशन की टीम के साथ साथ प्रभारी प्रधानाचार्य एकता वर्मा एवं शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया।

More Stories
उफतारा सम्मान से नवाजे गए युवा कवि-पत्रकार दीपक कैंतुरा, लोकभाषा और संस्कृति संरक्षण में योगदान को मिली पहचान
दून गर्ल्स स्कूल ने प्रथम मुरादाबाद एलुमनाई मिलन के साथ पूर्व छात्रा नेटवर्क को किया सशक्त
मानसून को लेकर हाई अलर्ट पर गढ़वाल मंडल, चारधाम यात्रा की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, आयुक्त आनंद स्वरूप के निर्देशन में मानसून को लेकर एक्शन मोड पर रहेंगे सभी जिलाधिकारी