- ट्रेकिंग मार्गों और पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्टों की सुरक्षा को देखते हुए जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करें पर्यटन और वन विभाग – डीएम
बागेश्वर : पर्यटन विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले के प्रमुख पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग मार्ग को सुदृढ़ करने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए एसओपी बनाने के निर्देश पर्यटन,वन और आपदा प्रबंधन विभाग को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पिंडारी ग्लेशियर को देखने कई पर्यटक बागेश्वर आते है। लिहाजा उनके रुकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ ही उसके बेहतर संचालन और उनकी सुरक्षा व आवश्यक इंतजाम को लेकर एसओपी बनायी जाए। जिलाधिकारी ने एसओपी में प्रशिक्षित स्थानीय गाइड को शामिल करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना पंजीकृत गाईड के पर्यटकों को पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक मार्ग पर कतई न भेजा जाए। जिलाधिकारी ने कहा पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन हो इस दिशा में भी तेजी से कार्य किए जाए। जिलाधिकारी ने पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग मार्ग पर लोक निर्माण विभाग,पर्यटन और वन विभाग के अतिथि ग्रहों को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के प्रमुख ट्रेक मार्गों पर जाने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। ताकि पर्यटक अपना पंजीकरण करा सके। जिलाधिकारी ने पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर कचरे प्रबंधन की भी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, ईई लोनिवि एके पटेल, जिला पर्यटन अधिकारी पीके गौतम,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल उपस्थित रही।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है