देहरादून: प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी एक बार 06 माह का सेवा विस्तार मिल गया है। उनके सेवा विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। मीडिया में भी उनके सेवा विस्तार को लेकर अनुमान लगाए जा रहे थे, लेकिन सरकार ने उनके सेवा विस्तार को लेकर पहले ही फैसला ले लिया था, जिसकी किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। उत्तराखंड सरकार के 08 अगस्त को केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था। जिस पर AIS (DCRB) नियम, 1958 के नियम 16(1) में छूट देते हुए AIS (CS-RM) नियम, 1960 के नियम 3 को लागू करके राधा रतूड़ी, IAS (UK:1988), मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार की सेवा को 01.10.2024 से 31.03.2025 तक छह महीने की अतिरिक्त अवधि के लिए विस्तारित करने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।


More Stories
स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान