कोटद्वार । तीन दिन पूर्व कोटद्वार कोतवाली में आकांक्षा जोशी, निवासी मानपुर ने बताया की उनकी स्कूटी एक्टिवा नम्बर- UK15A-8094 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर व सीसीटीवी कैमरों की मदद से अथक प्रयासों के उपरान्त उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त हैदर पुत्र मो. अली, निवासी-ग्राम-भनेड़ा, थाना-कीरतपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश को सोमवार देर शाम ग्राम ढकिया, नगीना से चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है जिसके विरुद्ध जनपद बिजनौर में भी चोरी के कई मुकदमे दर्ज है

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त