सतपुली । हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल चमोलीसैंण सतपुली में एक महिला का चिकित्सीय उपचार चल रहा था इसके दौरान महिला को O+ ब्लड की आवश्यकता पड़ी। महिला के परिजनों द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाया। सोशल मीडिया पर इस सम्बन्ध में पता चलने पर थाना सतपुली में नियुक्त मुख्य आरक्षी इकबाल मलिक द्वारा तुरंत हंस हॉस्पिटल पहुंच कर O+ ब्लड दान किया गया। जिससे समय रहते महिला को आवश्यक ब्लड मिलने से महिला की जान बच गयी। इकबाल मलिक पहले भी कई मौकों पर रक्तदान कर मानवता का धर्म निभा चुके हैं।

More Stories
नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, ईस्ट होप टाउन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं एवं उनके निर्माण व पैकिंग में प्रयुक्त उपकरण किए गए बरामद
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून ने समय पर पहचान और चरणबद्ध सर्जरी से दुर्लभ एवं हाई रिस्क डबल ट्यूमर के मरीज का किया सफल इलाज
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई, डोईवाला में 5 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण