पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी में पेट्रोल पंप के समीप दो माह से नाली बंद होने के कारण गन्दा पानी सड़क पर बह रहा है जिससे सड़क तो क्षतिग्रस्त हो रही है आने जाने वाले लोगों को भी इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए निर्देशित कर रहें है, वहीं दूसरी ओर अधिकारी सड़कों को गड्डा मुक्त करने में दिलचस्पी नही ले रहें हैं।
नगर पंचायत पोखरी के अधिशासी अधिकारी बीना नेगी का कहना है लोक निर्माण विभाग की सड़क के किनारे नाली के क्षतिग्रस्त होने के कारण नगर पंचायत को साफ सफाई करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने भी लोकनिर्माण विभाग को नालियां सही करने के निर्देश दिए थे लेकिन लोकनिर्माण विभाग ने अभी तक नालियों का काम शुरू नहीं किया है जिसके कारण नालियों का पानी सड़क पर जा रहा है। नगरवासियों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इधर, लोकनिर्माण विभाग के सहायक अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने कहा पेट्रोल पंप के निर्माण कार्य के दौरान सड़क और नाली को क्षतिग्रस्त किया गया पेट्रोल पंप के मालिक को सड़क और नाली को सही करने के निर्देशित किया गया है।

More Stories
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें