देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।
More Stories
देहरादून डीएम सविन बंसल को “लोकरत्न हिमालय सम्मान” से किया गया सम्मानित, असाधारण कार्यों और उत्कृष्ट कार्यशैली का मिला प्रतिफल
खूंखार रॉटविलर कुत्तों के हमले में घायल महिला का श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में इलाज जारी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पहुंचकर जाना हाल
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने ली पंचायत चुनाव व कांवड़ यात्रा-2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश