कोटद्वार । रोटरी क्लब की ओर से रविवार को स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस के अवसर पर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे मानवता की सेवा का सबसे बड़ा पुण्य कार्य बताया। कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है और यह समाज में एक सकारात्मक संदेश भी देता है। क्लब अध्यक्ष गुरुबचन सिंह ने कहा कि क्लब सामाजिक कार्यों में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है। क्लब जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविरों का आयोजन लंबे समय से करता आया है जो भविष्य में भी जारी रहेगा। शिविर में 37 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

More Stories
जिला प्रशासन की पहल से सेवा संकल्प अभियान के तहत 1611 बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा कवच; नवम्बर माह से मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन
उत्तराखंड का पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गौरव की उपलब्धि : मुख्यमंत्री
कुंभ मेला-2027 और आपदा प्रभावित परिवारों को राहत, सीएम धामी ने 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी