पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान ने ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जिले भर में जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है । जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जरूरतमंद साबर सिंह धनाई व लक्ष्मी देवी को कंबल वितरित किये। उन्होंने कहा कि ठंड व शीतलहर के दृष्टिगत जनपद भर में उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों के माध्यम से भी जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंबल के अलावा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि ठंड से किसी को परेशानी न हो। इसके अलावा बेसहारा लोगों के लिए जगह-जगह रैन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था भी की गई है । जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों का दौरा करें और ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएं।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र