बागेश्वर : शुक्रवार की रात्रि उत्तरायणी मेले में होटल का वायरल वीडियो होने के बाद जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन को इस संबंध में कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कल ही आरोपियों को हिरासत में लिया तथा मुकदमा पंजीकृत किया। इधर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा
स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिलेगा ग्लोबल मंचः जापान, जर्मनी और सऊदी अरब में 126 युवाओं को मिला रोजगार